न्यू ईयर की स्पेशल पार्टी पर एमडी ड्रग्स सप्लाय की थी तैयारी, पुलिस ने दो लोगो को किया गिरफ्तार

नशे के आदि इस डॉक्टर को लेकर पुलिस ने एक और खुलासा किया जो अपने आप में बेहद रोचक है और वो है कि नशा करने के बाद लड़कियों जैसी हरकत करता है। जिससे उसे काफी खुशी मिलती है।
Indore Crime Branch

Indore Crime Branch

Indore News : इंदौर क्राइम ब्रांच ने नए साल की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एक रोचक मामले का खुलासा किया है जिसमे एक होटल में दबिश देते हुए दो लोगो को नशे के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने एक बीएचएमएस डॉक्टर और होटल के केयरटेकर को 30 ग्राम एमडी ड्रग्स और ढाई किलो गांजे के साथ गिरफ्त में लिया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्त मे व्यक्ति खुद भी नशा करने का आदि है बल्कि नशा सप्लाय भी करता है।

बता दें कि इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक ऐसे डॉक्टर को पकड़ा है जिसका नाम योगेश लड़ईया है। वह होम्योपैथी का डॉक्टर है। जबकि दूसरे आरोपी का नाम भरत चौरसिया है। ये दोनों आरोपी दोस्त हैं। पुलिस ने इस नशेड़ी डॉक्टर योगेश को उस वक्त गिरफ्त में लिया जब वो न्यू ईयर की स्पेशल पार्टी की तैयारी कर रहा था।

डॉक्टर है नशे का आदी

योगेश खुद का होम्योपैथी क्लीनिक चलता है। उसने स्वीकार किया है कि वह स्वयं भी नशा करने का आदी है। वहीं, दूसरा आरोपी भारत मूल रूप से रीवा का रहने वाला है। वह तीन सालों से मिडलैंड होटल में केयर टेकर का काम कर रहा है। होटल में आने-जाने के दौरान ही उसकी योगेश से पहचान हुई। वह दोस्तों के साथ मिलकर नशा करते हैं।

arrest

पूछताछ में जुटी पुलिस

डीसीपी के अनुसार योगेश ने नशा करने के लिए बैंक से पांच लाख रुपये से अधिक का लोन विभिन्न बैंको से लिया। नशे के आदि इस डॉक्टर को लेकर पुलिस ने एक और खुलासा किया जो अपने आप में बेहद रोचक है और वो है कि नशा करने के बाद लड़कियों जैसी हरकत करता है। जिससे उसे काफी खुशी मिलती है। डॉक्टर पहले 1 ग्राम ड्रग्स एक दिन में खपत करता था लेकिन ज्यादा आदि होने के चलते वह चार से पांच ग्राम ड्रग्स रोजाना लेता था फिलहाल पकड़े गए दोनों ही आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है जिसे और भी खुलासा होने की संभावना है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1043253524″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews