Indore News : नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, ढाबा संचालक व मालिक सहित 30 लोग गिरफ्तार

डीसीपी द्वारा थाना क्षेत्र के पुलिस बल को ना भेजते हुए एक टीम गठित कर मौके पर भेज गया और ढाबा संचालक और ढाबा मालिक सहित 30 लोगों को 55 लीटर अवैध शराब के साथ जब्त किया है।
indore news

Indore News : इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों के नशे के कारोबार व इनकी गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस इन पर कार्रवाई कर रही है। साथ ही ड्रग पैडलर्स के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस ने ढाबा संचालक और ढाबा मालिक सहित 30 लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि झोंन 1 के डीसीपी विनोद मीना द्वारा नया सवेरा नई शुरुआत की गई थी। जिसमे नशे के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। साथ ही पुलिस द्वारा एक हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया गया था। जिस पर देर रात एक जागरूक नागरिक द्वारा हेल्पलाइन नम्बर पर सूचना दी गई थी कि एरोड्रम थाना क्षेत्र में ढाबा संचालक द्वारा अवैध शराब परोसी जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”962200732″]

डीसीपी विनोद मीना द्वारा थाना क्षेत्र के पुलिस बल को ना भेजते हुए एक टीम गठित कर मौके पर भेज गया और ढाबा संचालक और ढाबा मालिक सहित 30 लोगों को 55 लीटर अवैध शराब के साथ जब्त किया है। यह अवैध शराब लोगों को परोसी जा रही थी। डीसीपी ने अपने ही ऑफिस से टीम भेजकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”962199918″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews