Indore News : व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने नकली पत्रकारों को किया गिरफ्तार, दो फरार, जानें पूरा मामला

Indore News : व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने नकली पत्रकारों को किया गिरफ्तार, दो फरार, जानें पूरा मामला

Indore News :  इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के अहीर खेड़ी में ब्लैकमेलिंग के लिए पहुंचे कुछ पत्रकारों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया है पत्रकार अपने आप को खाद्य विभाग का अधिकारी बता रहे थे और मिल मालिक से खाद्य सामग्री में मिलावट का आरोप लगाकर रुपयों की मांग कर रहे थे। पकड़े गए आरोपी व्यपारी को बोले कि तुम मसाले में भूसा मिल रहे हो जहां पर मसाला कारोबारी ने पुलिस को सूचना दी जहां दो पत्रकारों सुरेश शर्मा निवासी गांधीनगर, प्रमोद त्रिभान निवासी रिवेन्यू नगर को गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

बता दें कि ब्लेक मेलिंग में पकड़े गए अन्य दो साथी हेमंत राठौड़ वी दिनेश चौहान अभी फरार बताए जा रहे हैं आरोपीयो द्वारा पहले भी यह किसी व्यापारी से 7500 हजार रुपए ऐंठने के जुर्म में गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं पकडे गए आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की तो सभी नकली पत्रकार निकले। नकली पत्रकार बनकर इससे पहले कितनी बार ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुके है।

तलाश में जुटी पुलिस

एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के अनुसार, शनिवार को द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के एक मसाला कारोबारी ने थाने पर सूचना दी कि कुछ व्यक्ति अपने आप को पत्रकार बात कर उनसे रुपए की मांग कर रहे हैं नकली पत्रकारों का कहना था कि मसाला कारोबारी मसाले में भूसा मिला रहा। वही मसाला कारोबारी से बातचीत करते हुए उन्होंने अपने आप को खाद्य विभाग का अधिकारी भी बता डाला जहां शंका होने के बाद व्यापारी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई जहां दो नकली पत्रकारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उनके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।

पकड़े गए आरोपी कई बड़े प्रतिष्ठित चैनलों के ले रहे थे और उसी का हवाला देकर वह व्यापारी को धमका रहे थे। जहां उन्होंने कई अलग-अलग प्रतिष्ठित चैनलों के नाम बताएं जहां पर शक होने के बाद द्वारकापुरी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है वहीं फरार दो अन्य नकली पत्रकारों की पुलिस तलाश कर रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews