Indore News : पब में डांस के दौरान चाकू से युवक पर हमला करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Indore News : पब में डांस के दौरान चाकू से युवक पर हमला करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Indore News : खजराना थाना क्षेत्र में दा सोशल पब में डांस करने की बात को लेकर बीते दिनों विवाद हुआ था विवाद पब से निकल कर बाहर तक आ गया और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया विवाद में घायल को तत्काल पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया था घायल की रिपोर्ट पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपियों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

यह है मामला

बता दें कि नाचने के बात पर हुए विवाद में पुलिस खजराना ने चाकू चलने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया खजराना थाना क्षेत्र के एक पब में नाचने की बात पर विवाद हुआ तब से बाहर निकाल कर दोनों पक्षों ने फिर विवाद शुरू किया और विवाद इतना बड़ा के एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया।

खजराना ने प्राण घातक हमला करने की धारा में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया और तलाश करने के बाद आरोपी जब हाथ लगे तो पांच आरोपी इस घटना में शामिल पाए गए पकड़े गए पांचो आरोपियों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं तीनों ही पुरुष भंवर कुवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं उनमें से एक पर 302 का अपराध पहले से दर्ज है और एक आरोपी पर जिला बदर की कार्यवाही भी हो चुकी है कुल मिलाकर चाकू बाजी करने वाले पांचो आरोपियों को पकड़ते हुए पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया और वहां से जेल पहुंचा दिया गया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”858617468″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews