Indore News : 7 साल के मासूम बेटे की गला घोंटकर हत्या करने वाले माता-पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

Indore News

Indore News : इंदौर पुलिस ने अपने ही मासूम बेटे की बेहरमी से हत्या करने वाले कलयुगी पिता के साथ ही सौतेली माँ को भी गिरफ्तार किया है सौतेली मां के कहने पर ही पिता ने अपने 7 वर्षीय बच्चे को मौत के घाट उतारा था और उसका वीडियो बनाकर सौतेली मां के मोबाइल पर भेजा था ओर कहा था देख लो मार दिया है फिलहाल पुलिस दोनों ही पति-पत्नी से अब पूरे मामले में पूछताछ में जुटी हुई है।

यह है पूरा मामला

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित लिंबोदी में रहने वाले शिवपाल मुंडे नामक बेरहम पिता द्वारा सौतेली पत्नी के कहने पर अपने ही 7 वर्षीय बच्चे को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया बताया जा रहा है कि शिवपाल की तीसरी शादी पायल नामक युवती से हुई थीं जो घटना के समय अपने पियर राजगढ़ में रह रही थी और उसने अपने पति शिवपाल को फोन लगाकर 7 वर्ष सौतेले बच्चे प्रतीक को लेकर विवाद किया जिसके बाद आक्रोशित होकर पति शिवपाल ने अपने 7 वर्ष के बच्चे को गला दबाते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया और इसका एक वीडियो बनाकर अपनी पत्नी पायल को भी भेज दिया था।

[dgv_vimeo_video id=”827242761″]

[dgv_vimeo_video id=”827243169″]

[dgv_vimeo_video id=”827244503″]

घटना वाले दिन बच्चा अपनी दादी के साथ खाना खाने के बाद पिता के पास सोने गया था और उसी के बाद यह घटना को पिता द्वारा अंजाम दिया गया है पुलिस द्वारा आरोपी पिता को मोटक्का के पास एक ढाबे से गिरफ्तार किया है तो मां को उसके घर राजगढ़ से गिरफ्तार कर इन्दौर लाया गया है कलयुगी पिता ने मीडिया के सामने चर्चा करते हुए कहा कि पत्नी के कारण ही उसने इस घटना को अंजाम दिया है क्योंकि पत्नी आये दिन बच्चे को लेकर उससे विवाद किया करती थी।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”827244201″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews