Indore News : बीफार्मा छात्र सुसाइड केस में टीचर और उसकी माँ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करते हुए मामले में जांच की तो सामने आया कि मृतक को ब्लैक मेल किया जा रहा था ब्लैक मेल करने वाली माँ और बेटी को आरोपी बना कर गिरफ्तार कर लिया है।
indore news

Indore News : इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में मंगलवार को बी. फार्मा स्टूडेंट ने अपनी टीचर प्रेमिका द्वारा ब्लैक मेल किए जाने और दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने के चलते सुसाइड कर लिया था वही पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करते हुए मामले में जांच की तो सामने आया कि मृतक को ब्लैक मेल किया जा रहा था ब्लैक मेल करने वाली माँ और बेटी को आरोपी बना कर गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पूरी घटना इन्दौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र की है जहां रहने वाले बी फार्मा के स्टूडेंट ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक गौरव हाड़ा एक बड़े हॉस्पिटल से बी. फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। जहा गौरव की पहचान एक साल पहले एक युवती से हुई उसके बाद गौरव और युवती का प्रेम परवान चढ़ने लगा कुछ महीनो तक सब ठीक था उसके बाद युवती गौरव को ब्लैक मेल करने लगी और हजारों रुपए युवती ने गौरव से ऐंठ भी लिए उसके बाद बात बढ़ते बढ़ते महिला पुलिस के पास पहुंच गई जहा युवती द्वारा दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज करने के लिए कहा मगर युवती और गौरव में राजी नामा हो गया।

वही मृतक के परिजनों ने युवती और उसकी माँ पर आरोप लगाया को दोनो घर पर आकर धमकी दे रही थी की गौरव तुझे दुष्कर्म के मामले में जेल भेज दूंगी जिससे गौरव डिप्रेसन में आकर अपने ही घर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली वही पुलिस ने युवती और उसकी माँ को जांच करने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”996697150″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews