Indore News : चेन स्नेचिंग के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

indore crime branch

Indore News : इंदौर के राउ थाना क्षेत्र में चैन स्नेचिंग करने वाले आदतन आरोपी को पकड़ने में क्राइम ब्रांच और थाने को सफलता हासिल हुई है। पकड़ा गया आरोपी 400 सीसीटीवी कैमरे देख लेने के बाद नजर में आया और फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है। आरोपी अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के क्रांति कृपलानी नगर का निवासी हितेश पंजाबी है। जिसने चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया था।

क्या है पूरा मामला

एक शातिर चैन स्नेचर को थाना राउ और इंदौर क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। आरोपी को लेकर एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि साल 2017-19 में भी इस आरोपी को पकड़ा गया था। और इसके पास से 10 से अधिक चेन बरामद की थी। फिलहाल इस आरोपी ने राउ थाना क्षेत्र में अपाचे गाड़ी का इस्तेमाल करते हुए एक महिला की चेन छीनी थी। इसके पहले का एक प्रकरण थाना भंवरकुआं में भी इसी तरह का आरोपी पर दर्ज है। पकड़ में आए आरोपी से पुलिस ने दो चैन बरामद की है, साथ ही अपाचे गाड़ी भी पुलिस ने जप्त की है।

पकड़े गए आरोपी को लेकर राजेश दंडोतिया ने यह भी कहा कि आरोपी पर अलग से प्रिवेन्ट एक्शन कार्रवाई भी की जाएगी। आरोपी चेन स्नेचिंग अपने महंगे शौक पूरे करने और पार्टियां करने के लिए करता था।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”935438131″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews