Indore News : दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Indore

Indore News : इंदौर की राऊ थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म के आरोपी आसिफ पुत्र इमरान को गिरफ्त कर किया है। आरोपित बस का कंडक्टर है जिसने महिला को कई बार हवस का शिकार बना कर पति को छोड़ने का दबाव बनाया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

यह है मामला

गौरतलब है कि पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर दुष्कर्म की धाराओं में आरोपी के खिलाफ केस किया था, महिला से कंडक्टर आसिफ ने बस में आने जाने के दौरान नंबर ले लिए था। जिसके बाद वह महिला के फ्लैट पर आय और उसके साथ शादी के लिए दबाव बना रहा था।

[dgv_vimeo_video id=”832926449″]

पुलिस के मुताबिक युवती नौकरी करती थी इस दौरान बस से आना जाना करती थी आरोपी आसिफ ने उससे मोबाइल नंबर ले लिए थे। कहा था कि इंदौर आने के दौरान काल कर देना ताकि वह सीट रोक लेगा। जान पहचान होने पर आरोपी उसके घर आया और शारीरिक संबंध बनाए आरोपी ने उससे कहा कि मैं तुम्हे पत्नी बना लूंगा ओर पति को छोड़ने के लिए धमकाया और शादी का दबाव बनाया। फिलहाल पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”832926118″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews