Indore News : ऑटो डील कर्मचारी से लूट करने वाले तीनों बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Indore Heera Nagar Police

Indore Crime News : इंदौर की हीरा नगर पुलिस ने ऑटो डील की दुकान में घुसकर कर्मचारी के साथ चाकू से हमला कर मोबाइल और नगदी लूटने वाले तीन बदमाशों को घटना के कुछ घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है जिनके पास से लूटा हुआ माल पुलिस ने जप्त किया है।

यह है मामला

मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र के श्याम नगर में स्थित ऑटो डील दुकान पर सिद्धार्थ नामक कर्मचारी के साथ बाइक पर आए दिन बदमाशों ने कर्मचारी के सर पर चाकू से हमला बोला और उसके हाथ से मोबाइल फोन दुकान में रखे हजारों रुपए नगदी यह बदमाश लेकर भाग निकले।

[dgv_vimeo_video id=”874778297″]

घटना की सूचना पर पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटो के अंदर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लूट करने वाले तीनों बदमाशों के आपराधिक रिकॉर्ड हैं। इसमें से एक चर्चित हत्या और लूट जैसे संगीन मामलों का आरोपी रह चुका है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”874777977″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews