Indore News : राजगढ़ हत्या मामले में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

indore crime branch

Indore News : इंदौर शहर में गंभीर अपराध को अंजाम देकर फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई करने के लिए पुलिस के बड़े अधिकारियों द्वारा दिशा निर्देश दिए गए है। वहीं मिले निर्देशों के का पालन करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा लगातार संगीन ओर बड़े अपराधों में फरार व इनामी आरोपियों को पकड़कर प्रभावी कार्रवाई कर रही है।

यह है पूरी कार्रवाई

इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस को मुखबिर तंत्र के जरिए से खबर मिली थी कि महाराष्ट्र के पुणे के थाना राजगढ़ में एक व्यक्ति की हत्या करके फरार हुए 02 आरोपी शहर में घूम रहे हैं। बता दें कि अजय अंकुश मांजरे 23 साल गांव-कुसगाव तहसील-भोर जिला- पुना ग्रामीण का दिनांक 07-8 मई 2023 की रात्रि में फोटो खींचने की बात पर, अजय अंकुश मांजरे का अपहरण कर मारपीट की एवं पिस्टल एवं धारदार हथियार से मर्डर कर मृतक के शव को जंगल में फेंक दिया था। दोनों आरोपी घटना दिनांक से ही फरार थे।

मृतक अजय मांजरे के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने थाना राजगढ़ पर गुमशुदगी दर्ज कराई परंतु बाद में सूचना मिलने पर दिनांक 19 मई 2023 को फरियादी मृतक के भाई ने आरोपियों के विरुद्ध थाना राजगढ़ जिला पुणे राजगढ़ महाराष्ट्र पर अजय मांजरे का अपहरण कर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुणे ग्रामीण पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

इस दौरान इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि पुणे के राजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति का मर्डर करके वहां से 02 आरोपी फरार है और वह दो मुख्य आरोपी इंदौर में घूम रहे हैं जिसकी तकनीकी जानकारी एवं मुखबिर सूचना से क्राइम ब्रांच टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी 01.सागर लीम्हण नि. ग्राम पारोड़ी जिला पुणे ग्रामीण महाराष्ट्र, 02.दीपक जगताप उनि. ग्राम ताकड़ी रांझी जिला पुणे ग्रामीण महाराष्ट्र को पकड़ा एवं पुणे ग्रामीण पुलिस महाराष्ट्र को अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया गया।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”829901358″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews