Indore News : फर्जी मार्कशीट और सर्टिफिकेट मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Indore News : फर्जी मार्कशीट और सर्टिफिकेट मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Indore News : इंदौर विजयनगर पुलिस द्वारा पिछले दिनों अंतरराज्यीय फर्जी मार्कशीट गिरोह के सदस्यों पर कार्रवाई करते हुए 4 सदस्यों को पकड़कर कार्रवाई की गई थी और इसी के तहत कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित हो रही इंस्टिट्यूट और स्कूल संचालकों की जांच में जुटी हुई है और इसी के तहत दो अन्य स्कूल संचालक सहित इंस्टिट्यूट संचालक को गिरफ्तार किया गया है।

यह है मामला

बता दें कि फर्जी मार्कशीट और सर्टिफिकेट मामले में डीसीपी अभिषेक आनंद ने की गई कार्यवाही में बताया गया कि जाली मार्कशीट मामले में पुलिस लगातार पूछताछ के आधार पर कार्रवाई कर रही है और इसी के तहत पिछले दिनों 4 बदमाशों को पकड़ा गया था जिनके पास से कई जाली मार्कशीट और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए थे।

यह पूरा गिरोह अंतरराज्यीय गिरोह है क्योंकि इनके पास से पंजाब बिहार हरियाणा और दिल्ली सहित अन्य बड़े शहरों की यूनिवर्सिटी से जुड़े जाली मार्कशीट बरामद की गई थी जिनकी संख्या 50 से अधिक की और इसी निशानदेही पर पुलिस ने 4 सदस्यों को पकड़ा था और अब कड़ी जुड़ने के बाद पुलिस द्वारा स्कूल और इंस्टिट्यूट संचालक को पकड़ा गया है जिनके नाम गणेश पिता तोलाराम तवर उम्र 35 वर्ष निवासी अंबिकापुर एरोड्रम सहित आशीष पिता रामचंद्र पगारे उम्र 40 वर्षीय को पकड़ा गया है जिसे अब विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”851660310″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews