Indore News : मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में पुलिस ने पकड़ा सेक्स रैकेट, 6 महिला व दो पुरुष हिरासत में

Indore News : मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में पुलिस ने पकड़ा सेक्स रैकेट, 6 महिला व दो पुरुष हिरासत में

Indore News : इंदौर के खजराना क्षेत्र की एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है पूछताछ में पुलिस को पता चला कि महिलाओं को प्रदेश के बाहर से देह व्यापार के लिए बुलाया जाता था पुलिस द्वारा रहवासियों की शिकायत के बाद छापामार कार्रवाई करते हुए सभी महिलाओं और पुरुषों को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी दिनेश वर्मा के मुताबिक स्कीम नंबर 94 के मनोरमा बिल्डिंग में पुलिस द्वारा छापामार कार्रवाई करते हुए 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया है, पकड़ी गई महिलाओं मे  2 महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली है जिनके दस्तावेज की जांच करने पर जानकारी लगी कि यह प्रदेश के बाहर से आई थी और बिना जानकारी के खजराना थाने में इलाके में रह रही थी, पुलिस द्वारा सभी को कोर्ट में पेश किया गया है।

वहीं कमरे में पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है, महिलाओं के साथ दो पुरुष भी रैकेट में शामिल थे जिन्हें भी पकड़ा गया है।  थाना प्रभारी के अनुसार महिलाएं अपनी मर्जी से इस या कोई मजबूरी है जिसके चलते यह काम में लगी है, ये पता किया जा रहा है और जिस मल्टी से रैकेट का पर्दाफाश हुआ है उसके मालिक का भी पता लगाया जा रहा है कि उसने मल्टी में रहने वालों की जानकारी थाने पर दी है या नहीं।

इस सनसनीखेज घटनाक्रम को लेकर महिलाओं और ग्राहकों से मिले मोबाइल की जांच भी अब पुलिस बारीकी से करने में लगी हुई है। इस अनैतिक काम को संचालित करने वाली महिला सहित 6 महिलाएं और 2 ग्राहकों के इस ऑपरेशन में पकड़े जाने की बात थाना प्रभारी ने कही और पूरे ही प्रकरण में अभी भी बारीकी से विवेचना जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”849369255″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews