
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के निहालपुर मुंडी में 25 नवंबर को दिनदहाड़े हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जिसमें पुलिस ने दोनों शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने उनके कब्जे से सोने के जेवर और नकद रुपए बरामद किए हैं। साथ ही उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
यह है मामला
बता दें कि 25 नवंबर को निहालपुर मुंडी में दिनदहाड़े हुई एक चोरी की वारदात को अज्ञात चोरों ने अंजाम देते हुए घटना स्थल से चोरी का माल लेकर रफू चक्कर हो गए थे। जिसके बाद फरियादी पंकज पाटीदार द्वारा चोरी की घटना की रिपोर्ट थाना राजेंद्र नगर में दर्ज कराई गई। दर्ज हुई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन करते हुए इलाके के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में घटना का पर्दाफाश करने के मकसद से घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगालना शुरू किया गया। एक समय के बाद घटना में शामिल संदिग्ध नजर आने वाले लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तो घटना में शामिल आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों से सोने के आभूषण और रुपए भी पुलिस ने जप्त किए हैं।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के साथ-साथ लालू उर्फ अनिल को भी आरोपी बनाया है जिसने चोरी किया हुआ माल खरीदा था फरियादी पंकज पाटीदार की रिपोर्ट पर पुलिस राजेंद्र नगर द्वारा चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सीसीटीवी कैमरा और मुखबिर की मदद से इस चोरी की घटना का पर्दाफाश होना बताते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने पत्रकार वार्ता में खुलासा किया पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर चोर हैं और दोनों आरोपियों में आरोपी उमेश आदतन अपराधी है जिस पर अब तक पांच अपराध अन्य थानों में भी दर्ज हैं।
[dgv_vimeo_video id=”891403883″]
एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना में शामिल आरोपी उमेश पिता रमेश आर्य निवासी कुंदन नगर द्वारका पुरी सुभाष पिता जय राम निवासी द्वारका पुरी इंदौर बताई जा रही हैं दोनों ही आरोपियों को लेकर कहा कि यूं तो आरोपी द्वारका पुरी थाना क्षेत्र के रहने वाला हैं लेकिन ज्यादातर घटनाओं को अंजाम पकड़े गए आरोपियों ने थाना राजेंद्र नगर इलाके में दी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”891402382″]
