Indore News : 72 घंटों में पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Indore News : 72 घंटों में पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Indore News : इंदौर के राजेंद्र नगर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली और घटना के 72 घंटे में है चोरी के एक बाल आरोपी को पुलिस ने पकड़ते हुए तकरीबन 7 लाख का माश्रुका भी जप्त होना बताया है।

यह है मामला

राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में 8 जुलाई को दवा व्यापारी आनंद ने खुद के घर में हुई नकबजनी की सूचना थाने पर दी ओर कहा कि अज्ञात आरोपी द्वारा घर में घुसकर लाखों रुपए के जेवर नकदी और अन्य सामान चोरी होने का मामला थाना राजेन्द्र नगर थाने में दर्ज कराया था, घटना को गंभीरता से लेते हुए इलाके के सीसीटीवी और मुखबिरों की मदद लेते हुए 72 घन्टों में चोर पकड़ा गया और माल भी जप्त करते हुए पुलिस ने बड़ी नकबजनी वारदात का खुलासा किया।

चोरी का माल खरीदने वाले दो सुनार भी इस प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपी बनाए गए हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने पकड़े गए बाल अपचारी को लेकर यह भी कहा कि यह उसका पहला मामला नही है शहर के कई थानों पर इसके खिलाफ अपराध दर्ज है राजेन्द्र नगर नकबजनी मामले में पुलिस आगे विवेचना कर रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”844578470″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews