Indore News : इंदौर पुलिस के अंतर्गत आने वाले राऊ थाना पुलिस ने एक ऐसी गैंग को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसने मात्र एक रात में ही 19 मोबाइल लूट लिए और एक ट्रक ड्रायवर को चाकू मारकर अधमरा छोड़ कर भाग गए, पुलिस ने लगातार तीन दिनों तक सर्चिंग की और पांच सदस्यीय गैंग को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से लूटे गए 19 मोबाइल और दो फीट लंबे दो धारदार चाकू और एक 9 एमएम की पिस्टल भी बरामद की है।

क्या है पूरा मामला

गांधीनगर थाना क्षेत्र की एसीपी रुबीना मीजवानी ने पत्रकार वार्ता लेते हुए बताया कि 17 अप्रैल को इंदौर बाईपास पर राऊ थाना अंतर्गत आने वाली ओमैक्स सिटी कालोनी के बाहर खड़े एक ड्राइवर को अज्ञात बदमाश ने चाकू मार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। ड्राइवर से मोबाइल और जेब में रखे तीन हजार रुपए लेकर फरार हो गया था। गाड़ी का हेल्पर जो उस समय पंचर बनवाने गया था। जब वापस पहुंचा तो उसने घायल पर ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी लगी तो इस मामले में पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमें पूरी गैंग बड़वानी की और जाती दिखाई दी, इस दौरान बदमाशों ने रास्ते में 19 मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने बड़वानी तक पीछा किया लेकिन जानकारी लगने पर सभी आरोपी इंदौर की और भाग निकले।

[dgv_vimeo_video id=”936991780″]

आखिरकार पुलिस ने सभी आरोपियों को खजराना इलाके के एक मकान से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास दो फीट लंबे दो धारदार चाकू और 9 एमएम की पिस्टल भी बरामद की गई है। बदमाशों ने इसी चाकू से ट्रक ड्राइवर पर हमला किया था। एसीपी मिजवानी के मुताबिक सभी आरोपी नशे करने के बाद लूट की वारदात को अंजाम देते हैं और लूट के सामान को बेचकर अय्याशी करते हैं। इन सभी आरोपियों पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। जिनसे और कई मामलों का खुलासा होने की संभावना है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”936991556″]