
Indore News : आगामी विधानसभा चुनाव और आने वाले त्योहारों के मध्य नजर इंदौर पुलिस अलर्ट मोड पर है और इसी के चलते इंदौर के चंदन नगर इलाके में सिटी पुलिस और आरपीएफ के जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च को लेकर एसीपी नीता दंडोतिया ने कहा कि व्यापारियों और आम जनता को सुरक्षा व शांति का भरोसा दिया।
यह है मामला
इंदौर के चंदन नगर इलाके की पुलिस के साथ आरपीएफ के जवान और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कदमताल करते दिखाई दे रहे हैं एसीपी नीता दंडोतिया के अनुसार फ्लैग मार्च के निकाले जाने का मकसद इलाके के असामाजिक तत्वों में भय व्याप्त करना और इलाके के आम आदमी को राहत देना बताया एसीपी ने यह भी कहा कि निकाला गया मार्च चंदन नगर थाना क्षेत्र के हर एक गली में घुमाया गया और अमन पसंद रह वासियों को सुकून भरा संदेश दिया गया।
[dgv_vimeo_video id=”868422610″]
गौरतलब है कि आने वाले समय में शहर इंदौर में सभी धर्म के त्योहार मनाए जाने हैं और कुछ ही समय में चुनाव भी होने हैं। उसी के मध्यनजर फ्लैगमार्च निकाला गया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”868422258″]
