
Indore News : कुछ समय पहले इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बजरंग दल पदाधिकारी की पीठ पर कैची मारकर घायल कर दिया गया था पूरे मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने अलग-अलग जांच पड़ताल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है कैची मार मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए घटना प्रेम प्रसंग के चलते अंजाम देना सामने आया।
यह है मामला
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक गाड़ी पर एक युवक अपने घर की ओर जा रहा था तभी पीछे से बाइक सवार कुछ लोगों ने कैची मारकर उसे घायल कर दिया इसके बाद उसे इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया तो वही जब पुलिस ने इस पूरे मामले में बयान लिए तो फरियादी ने भी किसी तरह की कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी इसके बाद पुलिस ने फरियादी के पास मौजूद विभिन्न मोबाइल नंबरों के साथ ही अलग-अलग तरह से जांच पड़ताल शुरू की।
इस दौरान फरियादी के मोबाइल नंबर कि जब पुलिस ने जांच पड़ताल की गई तो उसमें जानकारी लगी और जब पूरे मामले में मॉनिटरिंग की गई तो युवती के भाई ने ही युवक पर हमला कर उसे मौत के घाट उतारने का प्रयास किया था तो वही पूरा ही मामला प्रेम प्रसंग से संबंधित है वहीं युवक और युवती दोनों अलग-अलग समाज से जुड़े हुए थे जिसके चलते युवती के परिजन युवक से पर काफी नाराज थे और इसी के चलते उसे रास्ते से हटाने के लिए युवती के छोटे भाई ( जो कि नाबालिग है ) ने युवक पर हमला कर उसे मौत के घाट उतारने का प्रयास किया था इस दौरान युवक गंभीर घायल अवस्था में इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंच गया था और पूरे मामले में पुलिस ने जांच करते हुए खुलासा कर दिया कि हमले के पीछे कौन था और किस मकसद को लेकर प्राण घातक हमला किया गया।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”841866222″]
