Indore News : 4 घंटे में पुलिस ने अपहृत बच्ची को सकुशल क‍िया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Indore News : 4 घंटे में पुलिस ने अपहृत बच्ची को सकुशल क‍िया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Indore News : इंदौर पुलिस ने एक बार फिर एक नाबालिग बच्ची को आरोपी के चंगुल से 4 घंटे में छुड़वा लिया है। घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र की है पुलिस ने सजगता का परिचय देते हुए बच्ची को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।

यह है मामला

दरअसल, एरोड्रम पुलिस की सजगता से एक नाबालिग लड़की को अगवा करने वाले बदमाश को पुलिस ने 4 घंटे में ही पकड़ लिया है पुलिस के मुताबिक बदमाश की पत्नी उसका घर पर इंतजार कर रही थी इधर आरोपी नाबालिग लड़की को बस में बैठा कर अपने गांव ले जा रहा था पुलिस ने रास्ते में ही उसे धर दबोचा।

डीसीपी आदित्य मिश्रा के मुताबिक, फरियादी की शिकायत पर उसकी 14 साल की नाबालिग बच्ची घर से लापता हो गई थी अज्ञात बदमाश उसे ले गया था पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से सुशील यादव के साथ रीवा की ओर जाती हुई दिखाई दी है पुलिस ने तत्काल बस पर चलने वाले सभी कंडक्टर से संपर्क किया और आरोपी का फोटो भेज दिया जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी आरोपी रीवा बस में बिठा कर बच्ची को लेकर जा रहा है जिससे पुलिस ने सागर में रुकवा कर बच्ची को सकुशल परिवार के सुपुर्द कर दिया है वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है आखिर उसकी मंशा क्या थी जिसके बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा में और इजाफा कर सकती है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”834379896″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews