Indore News : अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच दोनों आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ के संबंध में आगे की चेन को लेकर पूछताछ की जा रही है पकड़े गए दोनो आरोपी मोहसिन और शाहाबाज़ धार के रहने वाले हैं।
indore crime branch

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से बड़ी कार्रवाई की है जहाँ क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थो का व्यापार करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा है उनके कब्जे से चरस, गांजा ओर एमडी ड्रग्स भी जब्त की है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अपने घरों में यह अवैध मादक पदार्थ छुपाकर रखी थी।

बता दें कि इंदौर क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए की कीमत के अवैध मादक पदार्थ के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपियों को लेकर क्राइम ब्रांच के डीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि राजस्थान से ड्रग्स लाकर सप्लाई करते थे पकड़ में आने के बाद जब उनसे पूछताछ की गई तो अवैध मादक पदार्थ आरोपियों ने बताया कि उनके घर पर रखी है जिसकी जब्ती क्राइम ब्रांच ने करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच दोनों आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ के संबंध में आगे की चेन को लेकर पूछताछ की जा रही है पकड़े गए दोनो आरोपी मोहसिन और शाहाबाज़ धार के रहने वाले हैं।

लाखों का अवैध मादक पदार्थ जब्त

डीसीपी ने पकड़े गए दोनी आरोपियों को लेकर कहा कि अजमेर में घेराबंदी कर पकड़ा है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्राइम ब्रांच के फरार आरोपी मोहसिन और शाहबाज अजमेर, राजस्थान में छिपे हुए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम ने अजमेर पहुंचकर होटल के पास घेराबंदी की पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 102 ग्राम एमडी ड्रग्स, 1 किलो 46 ग्राम चरस और 3 किलो 882 ग्राम गांजा बरामद किया है।

indore news

आरोपियों पर दर्ज है आपराधिक मामले

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मोहसिन के खिलाफ धार जिले में मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर अपराधों के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत इंदौर पुलिस के प्रकरण 140/24 में फरार था। वहीं शाहबाज भी एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण 07/25 में फरार चल रहा था।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1046121671″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews