
Indore News : इंदौर की आजाद नगर थाना पुलिस ने एक पत्नी की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है, महिला के पति द्वारा महिला का फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और उसके माध्यम से अश्लील चैट की और उस पर अश्लील फोटो वीडियो अपलोड किया जिसके आधार पर पति अपनी पत्नी पर तलाक के लिए दबाव बना रहा था ।
डीसीपी इंदौर आदित्य मिश्रा ने बताया कि महिला का निकाह जून 2021 में भोपाल निवासी वसीम से हुआ था, जब वो ससुराल पहुंची तो उसे वहां मालूम चला कि वसीम शादीशुदा है, उसने धोखा देकर निकाह किया, जब महिला ने विरोध किया तो उसे प्रताड़ित किये जाने लगा जिसके कुछ दिन बाद वो इंदौर वापस आ गई और उसने आजाद नगर थाने में पति के खिलाफ प्रताड़ना का केस रजिस्टर्ड कराया।
पति वसीम ने पत्नी से बदला लेने के लिए पहली पत्नी के साथ मिलकर एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और उस पर अश्लील चैट और वीडियो बनाकर पुलिस को ये शिकायत की कि शिकायतकर्ता पुलिस उसे परेशान कर रही है, पुलिस ने जब फरियादिया से पूछताछ की तो उसने उस आईडी से संबंध होने से इंकार कर दिया।
पुलिस ने फिर अश्लील चैट और वीडियो पोस्ट करने वाली आईडी की जानकारी निकाली तो उसमें वसीम और उसकी पहली पत्नी का मोबाइल नंबर था जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले को जांच में ले लिया है।
[dgv_vimeo_video id=”848727079″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

