
Indore News : इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के खंडवा रोड स्तिथ आईईटी कैंपस में बन रहे कैंटीन का विरोध अब खुलकर सामने आने लगा है। दरअसल, आज यानी शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध कैंपस के मुख्य द्वार पर बैठकर प्रदर्शन किया है। साथ ही इसे सही जगह ना बनना बताते हुए छात्रहित में एक नुकसान बताया है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला…
कुलपति से की मुलाकात
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगरमंत्री सार्थक जैन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जिस जगह कैंटीन बन रही है, वह छात्रहित में ठीक नहीं है। प्रदर्शन यही खत्म नहीं हुआ, बल्कि छात्र संगठन कुलपति और अन्य लोगों से मिलने खंडवा रोड स्थित ईएमआरसी संस्थान पहुंचे। वहां मौके पर मौजूद कुलपति और विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारियों से मुलाकात भी की।
रुकवाया गया काम
वहीं, कुलपति ने कहा कि फिलहाल काम रुकवा दिया गया है। अगले सत्र में इसे फिर से शामिल करके मामले का हल निकाला जाएगा। अब आगे इस मामले में क्या मोड़ आने वाला है ये तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा।
[dgv_vimeo_video id=”983558808″]
[dgv_vimeo_video id=”983557869″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

