Indore News : हिन्दू विरोधी बयान देने पर राहुल गांधी का निकाला जनाज़ा, हिंदूवादी संगठन ने कब्रिस्तान से पहले गड्ढे में किया दफन

राहुल गांधी हिंदुओ के लिए हमेशा ही कुछ ना कुछ टिप्पणियां करते है पिछले दिनों भी की गई गलत टिप्पणी के विरोध स्वरूप उनके पुतले को दफन करने जा रहे थे लेकिन पुलिस द्वारा रोकने पर पुतला दफन कर दिया गया।
indore news

Indore News : देश भर में कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हिंदू वादी बयान पर विरोध जारी है, इंदौर में हिंदूवादी संगठन ने राहुल गांधी की शवयात्रा निकाली और पुतले को कब्रिस्तान में दफन करना चाहा लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया, आखिरकार हिंदु जांगरण मंच ने राहुल के पुतले को गड्ढे में गाढ़ दिया।

क्या है पूरा मामला

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हिन्दुओं पर दिए गए बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, इंदौर मैं हिंदू जागरण मंच द्वारा राहुल गांधी के पुतले की शव यात्रा निकाली गई जो जूनी इंदौर मुक्तिधाम से होकर कब्रिस्तान की ओर आगे बढ़ी जहां पहले से मौजूद तीन थानों के पुलिस बल ने नेताओं को बेरिकेट लगाकर रोक दिया। जहां हिंदूवादी संगठन के लोगों ने नारेबाजी करते हुए पास में बने एक गड्ढे में राहुल गांधी के पुतले को दफन कर दिया।

[dgv_vimeo_video id=”975141360″]

इस बारे में हिंदू जागरण मंच के सुमित हार्डिया का कहना है कि राहुल गांधी हिंदुओ के लिए हमेशा ही कुछ ना कुछ टिप्पणियां करते है पिछले दिनों भी की गई गलत टिप्पणी के विरोध स्वरूप उनके पुतले को दफन करने जा रहे थे लेकिन पुलिस द्वारा रोकने पर पुतला दफन कर दिया गया।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”975141768″]

[dgv_vimeo_video id=”975142159″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews