Hindi News

Indore News : इंदौर में रिमझिम बारिश से बढ़ी ठण्ड।

Written by:Gaurav Sharma
Published:
Indore News : इंदौर में रिमझिम बारिश से बढ़ी ठण्ड।

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट । इंदौर में बुधवार दोपहर से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने देर शाम होते होते होते कई इलाकों में रफ़्तार पकड़ ली। बारिश का यह सिलसिला गुरूवार सुबह 10 बजे तक जारी रहा, कभी धीमी तो कभी तेज बारिश ने शहर को तर बतर कर दिया। बारिश का असर इंदौर में होने वाली शादी समारोह सहित कई आयोजनों पर भी देखने को मिला,कई शादिया गार्डन में होने से मेहमानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि बारिश ने शादी की मस्ती को थोड़ा फीका कर दिया।

MPPSC Exam Calender 2021-22 : परीक्षा कार्यक्रम जारी, दिसंबर में आएंगे रिजल्ट

लगातार बारिश से जहाँ मौसम में ठण्ड घुल गई वही तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक़ शहर का अधिकतम तापमान जहाँ 23 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया है। वही शहर में इस तरह का मौसम 3 दिसंबर तक बने रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। बादलों की वजह से शहरवासियों ठिठुरन भी महसूस होने लगी है। लोग अलसुबह से गर्म और ऊनी वस्त्र पहने हुए नजर आए।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma
Follow Us :GoogleNews