
Indore News : नाम बदलकर महिला से दोस्ती कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी थाने में बंद था। वह मंगलवार को रात में मौका पाकर भाग गया। उस पर शादीशुदा महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। इसके विरोध में हिंदूवादी नेताओं ने थाने का घेराव किया।
क्या है पूरा मामला
परदेशीपुरा पुलिस ने 28 साल की महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया था। पीड़िता ने जानकारी देते हुए बताया कि वह एक हॉस्पिटल में काम करती थी। यहाँ पर काम कारण वाले फील्ड आफिसर के पद पर काम करने वाले अफसर ने अपना नाम राहुल बताया था। अस्पताल में राहुल से दोस्ती हो गई। जून 2022 में राहुल घर आया। उसने जबरदस्ती उसके साथ संबंध बनाए। क्योंकि उसका पति शराब पीता था जिसके चलते वह अपनी बेटे-बेटी के साथ मां के पास रहती थी। जुलाई में पति की अचानक मौत हो गई। राहुल ने उसे भरोसा दिलाया कि वह शादी कर लेगा बच्चों को अपना लेगा। बच्चों के भविष्य को देखते हुए खजराना मंदिर में शादी कर ली। जनवरी में राहुल ने कहा कि तुमसे झूठ बोला मेरा असली नाम जफर शेख है। और मैं शादीशुदा हूं। फिर कहने लगा तुम मुस्लिम बन जाओगी तो मैं पहली पत्नी को तलाक दे दूंगा। और तुम्हे साथ रखूंगा। इसके बाद आए दिन वह विवाद करने लगा। इसके बाद दोनों बच्चो को लेकर अलग रहने चली गई। यहां भी पता निकालकर आरोपी पहुंचा और विवाद करने लगा। बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगा।
चचेरे भाई और रिश्तेदारों के साथ थाने पहुंची और राहुल के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया था। आरोपी मौका पाकर थाने से रफूचक्कर हो गया। इधर हिंदू संगठनों को जैसे ही इस बात की सूचना लगी तो वैसे थाने पहुंचकर पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए है। वहीं पुलिस ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि फरार आरोपी का नाम राहुल उर्फ जफर है। उसके खिलाफ कुछ दिन पहले इलाके में रहने वाली शादीशुदा महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। आरोपी आजाद नगर का रहने वाला है। बहरहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”957041280″]
