Indore News : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, मामला दर्ज

नाबालिग की शिकायत पर तिलक नगर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट साहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
indore police

Indore News : इंदौर शहर में लगातार दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग युवती के साथ घटित हुई जिसमें आरोपी युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार इंस्टाग्राम के माध्यम से पीड़िता और आरोपी की दोस्ती हुई थी।

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग के साथ राजगढ़ जिले के रहने वाले एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक और युवती की पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थीं। जिसके बाद युवक लगातर इंदौर आकर नबालिग युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।

नाबालिग ने आरोपी युवक को एक अंगूठी भी दी थीं। नाबालिग द्वारा अंगूठी वापस मांगने और शादी का कहने पर आरोपी युवक ने अंगूठी वापस नहीं करने और फोटो वीडियो वायरल करने साथ ही जान से मारने की धमकी दी। नाबालिग की शिकायत पर तिलक नगर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट साहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”954839794″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews