
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहाँ पीड़ित युवती ने भंवरकुआँ पुलिस में शिकायत दर्ज़ करवाई पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात सचिन प्रजापत के साथ हुई थी इस दौरान सचिन ने युवती के साथ शादी करने का वादा किया था सचिन ने युवती को झांसे में लेकर कुशवाहा का बगीचा में एक रूम दिला दिया फिर वह युवती के साथ दुष्कर्म करने लगा कुछ समय बाद जब युवती ने सचिन को शादी करने का कहा तो सचिन ने इनकार कर दिया विरोध करने पर उसने युवती के साथ जमकर मारपीट की जिससे युवती घायल हो गई थी।
पीड़ित युवती ने पूरे मामले की शिकायत भंवरकुआँ पुलिस को कर दी थी पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”988363225″]
