Indore News : नकली पुलिस वाले को असली पुलिस ने पकड़ा, जाँच में जुटी पुलिस

indore news

Indore News : इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में अपनी ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस को एक व्यक्ति जो की सिटी पुलिस की दिखने वाली जैसी शर्ट पहनकर जा रहा था। शंका होने पर उसे व्यक्ति को रोका और पूछताछ की तो संतोष जनक कोई जवाब न देने पर उसको पकड़ा गया। ट्रैफिक पुलिस ने उस नकली पुलिस वाले को विजयनगर के असली पुलिस के हवाले कर दिया है।

क्या है पूरा मामला

विजयनगर पुलिस को ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक व्यक्ति जो की नकली पुलिस है। थाने पर दिया गया है। घटना को लेकर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि विजयनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर जिसने ऊपर पुलिस की देखने वाली शर्ट पहन रखे थे। और कुछ लोगों भी उसके शर्त पर लगे थे। साथ ही कंधे पर स्टार भी थे। शंका होने पर व्यक्ति को विजयनगर पुलिस के हवाले किया गया है।

indore news

शुरुआती पूछताछ में सिर्फ यह जानकारी निकलकर सामने आई की पकड़ा गया नकली पुलिस वाला मंदसौर निवासी है। विजयनगर पुलिस पकड़े गए मंदसौर निवासी व्यक्ति से विधिवत्त पूछताछ कर रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”931723358″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews