Indore News : दिनदहाड़े व्यापारी के साथ 2.10 लाख रुपए की लूट की वारदात का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

Indore News : दिनदहाड़े व्यापारी के साथ 2.10 लाख रुपए की लूट की वारदात का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

Indore News : इंदौर जिले में 9 जून को संयोगितागंज थाना क्षेत्र में लूट कर मोके से फरार हुए आरोपियों तक पुलिस जा पहुँची ओर लूट का खुलासा करते हुए टीआई ने घटना के बाद से अब तक कि पूरी जनाकरी दी है।

यह है मामला

बता दें कि दाल मिल व्यापारी के अकाउंटेंट के साथ हुई दिनदहाड़े लूट के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खुलासा करते हुए एक मुख्य आरोपी चेतन को गिरफ्तार कर लिया है जहां उसने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर 2 लाख 10 हजार रुपए से भरा बैग छीनकर बदमाश फरार हो गए थे पकड़े गए बदमाश पर सागर में भी अपराधिक प्रकरण दर्ज है। लूट के बाद से फरार चल रहे आरोपी इंदौर में किराए से रह कर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे पकड़े गए गिरोह के एक सदस्य पूर्व में जेल में बंद है वहीं एक अन्य की तलाश में पुलिस जुटी है।

संयोगितागंज थाना क्षेत्र के नौलखा चौराहे के पास दाल मिल व्यापारी के अकाउंटेंट बैंक में पैसे डिपॉजिट करने जा रहा था इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने 2 लाख 10 हजार रुपए से भरे बैग को छीन कर फरार हो गए थे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर मुख्य आरोपी चेतन को गिरफ्तार किया है वहीं पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के नाम भी बताया जिसमें आशु अहिरवार और आशु सोनी के साथ मिलकर इस लूट की घटना को अंजाम दिया था फिलहाल एक आरोपी पूर्व में ही जेल में बंद है वहीं एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है बताया जा रहा है लुटेरे बदमाशों की सागर पुलिस भी तलाश कर रही थी वहीं आरोपी हत्या लूट डकैती जैसी कई गंभीर घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं पुलिस बदमाश को न्यायालय में पेश कर रिमांड लेकर अन्य और भी घटनाओं के मामले में पूछताछ करेगी।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”846262999″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews