Indore News : नकली कपड़े बेचना दुकानदार को पड़ा भारी, मामला दर्ज

indore

Indore News : इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में संजरी स्टोर नामक एक कपड़े की दुकान पर लिवाइस कंपनी के नकली लोगों और टेग लगाकर कपड़े का व्यापार कर रहा था। ये शिकायत कॉपीराइट की टीम द्वारा थाने पर शिकायत की गई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संजरी स्टोर पर कार्यवाही की। पुलिस ने संजरी स्टोर पर 230 नग नकली लोगों वाले जींस शर्ट और लोअर जप्त किए और दुकान मालिक आरोपी भी बनाया गया है।

यह है मामला

बता दें कि तुकोगंज थाना क्षेत्र के रीगल तिराहे समीप संजरी स्टोर पर लिवाइस कंपनी का नकली टेग लगाकर कपड़े बेचने का एक मुकदमा दर्ज हुआ है दुकान मालिक रफीक खान के खिलाफ कॉपीराइट की टीम ने यह मुकदमा दर्ज कराया है और पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट के तहत संजरी स्टोर पर जाकर जांच की तो जींस शर्ट और लोअर पर नकली लोगों लगाकर कंपनी का माल बेचा जा रहा था माल की जब्ती के साथ-साथ कॉपीराइट एक्ट के तहत माल बेचने की धाराओं में दुकान मालिक रफीक खान पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने संजरी स्टोर से नकली लिवाइस कंपनी के नकली टेग लगें कपड़े जप्त किए और रफीक को असली कम्पनी ने नकली टेग लगाकर माल बेचने का आरोपी बनाया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”859773712″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews