
Indore News : मध्यप्रदेश में अवैध मादक पदार्थ का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अवैध मादक पदार्थ कारोबार चरम सीमा पर है, मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इंदौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। जहाँ तुकोगंज पुलिस ने एक युवक को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि पूरा मामला इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र के साउथ तुकोगंज का है। जहां मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी। कि एक युवक ब्राउन शुगर की डिलेवरी देने आने वाला है। पुलिस ने जाल बिछा कर एक युवक को पकड़ा, जिसने अपना नाम आदर्श बताया उसकी तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 14 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त की है।

आदर्श से जब थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने खजराना से एक शाहरुख करके एक युवक का नाम बताया और उससे लाना बताया जिसको बारे में अभी पूरी जानकारी निकाली जा रही है। तुकोगंज पुलिस ने आदर्श को गिरफ्तार किया है और पूछताछ जारी है।
