Indore News : 2460 नशीली गोलियों के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPS के तहत मामला दर्ज

indore news

Indore News : लोकसभा चुनाव काफी नजदीक है। मध्य प्रदेश में 29 सीटों के लिए 4 चरणों में मतदान होने वाले हैं। इसको लेकर शहर में पुलिस प्रशासन काफी ज्यादा सख्त हो चुकी है। लगातार ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपियों की गिरफ़्तारी की जा रही है। हाल ही में मुखबिर की सूचना पर आज इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा नशीली दवाइयां की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2460 अल्फाजोलम टैबलेट और एक एक्टिवा गाड़ी बरामद की गई है।

क्या है पूरा मामला

जैसा कि सभी जानते हैं इंदौर में अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा शहर में हो रहे अवैध मादक पदार्थ सबंधी प्रकरणों में लगातार आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी के चलते आज क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई थी कि बाणगंगा थाना क्षेत्र में नशीली दवाइयां की तस्करी हो रही हैं। इस सूचना पर पुलिस ने नशीली दवाइयां की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2460 अल्फाजोलम टैबलेट और एक एक्टिवा गाड़ी जप्त की है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी अपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”930683080″]

indore news

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक युवक एक्टिवा से अल्फाजोलम टैबलेट युवाओं को सप्लाई करने जा रहा है। वही क्राइम ब्रांच ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के पास से नशीली दवाई जब्त की है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”930683340″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews