Indore News : तस्कर पति-पत्नी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की सवा लाख रुपये की ब्राउन शुगर

Indore News : तस्कर पति-पत्नी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की सवा लाख रुपये की ब्राउन शुगर

Indore News : इंदौर पुलिस ने एक ऐसे पति पत्नी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो अपने घर से ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार करते थे, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12.6 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत सवा लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस ने दी दबिश, पति-पत्नी गिरफ्तार  

पुलिस के मुताबिक रुटीन गश्त कर रहे मल्हारगंज थाने के सब इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा और उनकी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के कंडीलपुरा इलाके में रहने वाले संजय कौशल अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करता है सूचना पर सब इंस्पेक्टर और उनकी टीम द्वारा संजय के घर पर दबिश दी गई तो उन्हें वहां अवैध मादक पदार्थ तस्करी में संजय कौशल के साथ उसकी पत्नी को भी लिप्त पाया ।

पति-पत्नी के कब्जे से मिली सवा लाख की ब्राउन शुगर 

पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो पति पत्नी के कब्जे से 12.6 ग्राम ब्राउन शुगर मिली, पुलिस ने बताया कि संजय कौशल  खुद नशा करता है और दूसरों को ब्राउन शुगर उपलब्ध कराता है, पूछताछ में पति पत्नी ने राजस्थान से ब्राउन शुगर लाना बताया है, पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है ।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews