Indore News : संदेशखाली में हुई घटनाओं के विरोध में ABVP का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, पीड़ितों को न्याय देने की मांग

indore news

Indore News : पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हुई घटनाओं के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने इंदौर कलेक्टर कार्यालय परिसर में जमकर बवाल मचाया। संदेशखाली में हुई घटनाओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पहुंचे कार्यकर्ताओं से मिलने जब कलेक्टर नहीं पहुंचे तो आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने वही हंगामा शुरू कर दिया।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में टीएमसी नेताओं द्वारा महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने के साथ ही उनकी जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है। इसके विरोध में मंगलवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पहले डीएवीवी के तक्षशिला परिसर में ममता सरकार का पुतला दहन किया। इसके बाद बड़ी संख्या में राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देने एबीवीपी कार्यकर्ता कलेक्टोरेट पहुंचे।

[dgv_vimeo_video id=”919606071″]

कार्यकर्ताओं की मांग थी कि कलेक्टर आशीष सिंह खुद आकर उनका ज्ञापन ले। लेकिन कलेक्टर किसी काम से भोपाल गए है, जिसकी जानकारी कार्यकर्ताओं को नही थी। लिहाजा कार्यकर्ता कलेक्टर को ज्ञापन देने उनके कार्यालय में जाना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें कलेक्टरेट बिल्डिंग में नहीं घुसने दिया। इसके चलते एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हाथापाई भी हुई। इसके बाद कार्यकर्ता जबरदस्ती चैनल गेट खोलकर बिल्डिंग में घुस गए। बिल्डिंग में जाने के बाद उन्हें बताया गया कि कलेक्टर इंदौर में नहीं है, इसके बाद एडीएम सपना लौवंशी ने उनका ज्ञापन प्राप्त किया।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”919606290″]

[dgv_vimeo_video id=”919606705″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews