Indore News : वाटर फॉल में डूबने से स्टूडेंट की मौत, जाँच में जुटी पुलिस

Indore News : वाटर फॉल में डूबने से स्टूडेंट की मौत, जाँच में जुटी पुलिस

Indore News : मध्यप्रदेश में मॉनसून ने पूरे तरीके से दस्तक दे दी है कई क्षेत्रों में लगातार बारिश भी हो रही है वही इंदौर के आसपास बने पिकनिक स्पॉट भी गुलजार हो चुके हैं वही कई परिवार कोई दोस्त यार पिकनिक मनाने भी लगा था आसपास में बने वाटरफॉल पर जाना शुरू कर दिया है इसी बीच खुडैल क्षेत्र में बने एक वाटरफॉल में स्कूली छात्रों का एक ग्रुप बन गया था जिसमें 1 छात्र वाटरफॉल में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह है मामला

बता दें कि यह मामला इंदौर के खुडैल थाना क्षेत्र के ग्राम कम्पेल स्थित मोहाडी वाटरफॉल का है जहां निखिल लश्करी निवासी सुखलिया अपने दोस्तों के साथ घर पर बिना बताए मोहाडी वाटरफॉल गया था वहां उसे वाटरफॉल में जाने से क्षेत्र के लोगों ने रोका भी था पर वह नीचे उतर गया और झरने के पास पहुंच कर नहाने लगा और इसी बीच वह झरने के पास बने कुंड में जा पहुंचा और उसकी डूबने से मौत हो गई।

[dgv_vimeo_video id=”844942212″]

परिजनों ने बताया कि उसके पिताजी पुलिस विभाग में पदस्थ हैं और वह घर पर दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाने का बोल कर निकला था खुडैल पुलिस ने रेस्क्यू कर शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुचाया पुलिस ने मामला दर्ज कर साथ गए दोस्तों के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”844942379″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews