Indore News: ट्राले की चपेट में आई कोचिंग से लौट रही छात्रा, मौके पर ही तोड़ा दम

Indore News: ट्राले की चपेट में आई कोचिंग से लौट रही छात्रा, मौके पर ही तोड़ा दम

Indore Road Accident: इंदौर में आज एक भीषण सड़क हादसे में 12वीं की छात्रा की जान चली गई। कोचिंग से अपने घर लौट रही थी तभी वह एक ट्राले की चपेट में आ गई। ट्राले ने छात्रा को बुरी तरीके से कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये घटना इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के सुविधि नगर चौराहा पर हुई। रूप नगर में रहने वाली 17 वर्षीय स्नेहा कोचिंग से साइकिल चलाकर अपने घर वापस लौट रही थी। वो यहां पर प्रजापत कोचिंग संस्थान में पढ़ती है। रास्ते में जा रही छात्रा को ट्राले ने कुचल दिया जिससे उसकी जान चली गई। जानकारी के मुताबिक ये ट्राला छोटा बांगड़दा से सीमेंट खाली कर सुपर कॉरिडोर की ओर जा रहा था।

घटना के बाद रास्ते पर लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान मौके पर जाम की स्थिति भी दिखाई दी। हर कोई छात्रा की इस भयावह मौत से स्तब्ध दिखाई दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। घटना की जानकारी लगने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर ट्राला चला रहे चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews