पीओपी के वेस्ट में लगी अचानक आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

घटनास्थल पर पहुंचे दमकलकर्मियों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया। साथ ही बड़ा हादसा होने से बच गया।
jabalpur news

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ी खबर आ रही है, जहाँ एबी रोड स्थित प्रेस कॉम्प्लेक्स के पीछे खाली मैदान में जमा पीओपी के वेस्ट में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बता दें कि सोमवार प्रेस कॉम्प्लेक्स के पीछे अयोध्यापुरी कॉलोनी में पीओपी के वेस्ट में अचानक आग लग गई आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अगर अग्निशमन की टीम समय पर नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

दो जानवर झुलसे

फायर ब्रिगेड के अधिकारी सुशील कुमार दुबे ने मीडिया को बताया कि सूचना पर यहां पहुंचे थे और सावधानीपूर्वक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया है। वहीं इस हादसे में दो जानवर झुलस गए है।

[dgv_vimeo_video id=”1044323728″]

एक दिन पहले लगी डिस्पोजल गोदाम में आग 

फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। ज्ञातव्य है कि एक दिन पहले कनाडिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत डिस्पोजल गोदाम में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1044323619″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews