Indore News : गार्ड की गोली लगने से हुई मौत, सुसाइड की जताई जा रही आशंका

Indore News : गार्ड की गोली लगने से हुई मौत, सुसाइड की जताई जा रही आशंका

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर (Indore) के तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक गार्ड ने खुद को गोली मार ली है अब गार्ड ने गोली चलाकर आत्महत्या (Suicide) की है या फिर उससे गलती से गोली चली है इस पर सवाल बने हुए है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम (Post mortem) के लिए एम.वाय.अस्पताल पहुंचाया है। हालांकि, गार्ड ने यदि सुसाइड किया है तो उसने यह कदम क्यों उठाया इस बात की जांच पुलिस कर रही है की गोली अपने आप चली है या गार्ड ने खुद को गोली मारी है।

यह भी पढ़ें….Delhi High Court: कार भी पब्लिक प्लेस, अकेले हों तो भी मास्क लगाना जरूरी

घटना इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र की है जहां कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के कैश कलेक्शन वाहन के गार्ड चरण सिंह ने खुद को गोली मार ली। हालांकि चरण सिंह ने खुद को गोली क्यों मारी इस बात का पता नहीं लग सका है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल पहुंचाया है। दरअसल चेकमेट कंपनी कैश कलेक्शन का काम करती है जिसमें चरण सिंह गार्ड के रूप में काम करता है जहां ड्यूटी के दौरान चरण सिंह के पास 12 बोर की राइफल भी साथ रहती है जब कैश कलेक्शन वैन बैंक के बाहर पहुंची ही थी और कंपनी के सुपरवाइजर और एक गार्ड केश लेकर अंदर गए ही थे कि अचानक से कर्मचारियों को गोली चलने की आवाज आई जिसके बाद गाड़ी में देखा तो चरण सिंह खून से लथपथ पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। गाड़ी के ड्रायवर अनिल ने बताया कि अचानक घटना सामने आई जिससे वो भी अचंभित रह गया।

वही तुकोगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम.वाय. अस्पताल भेज दिया है। वही गार्ड के परिजनों को इस बात की जानकारी भी दी गई है। जांच अधिकारी राजलल्लन मिश्रा ने बताया कि मामले में पुलिस जांच कर रही है और घटना की वजह का पता लगाने में जुट गई है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है गोली गलती से चली है या गार्ड ने किसी कारण से आत्महत्या की है।

यह भी पढ़ें….Employment: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार के इस फैसले से खुलेंगे रोजगार के अवसर

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews