Indore News : टीचर ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, बी फार्मा के स्टूडेंट ने की खुदकुशी

परिजनों के आरोपी की जांच चल रही है महिला थाने में लगे सीसीटीवी की भी जांच होगी। किसी महिला पुलिसकर्मी की भूमिका मिली तो उस पर कार्रवाई जरूर होगी।
indore news

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ एक बी फार्मा के छात्र ने खुदकुशी कर ली और पूरे मामले में म्रतक के परिजनों ने टीचर के द्वारा झूठे केस में फ़साने के आरोपों से तंग आकर फांसी लगाकर सुसाइड करना बताया छात्र गौरव हाडा ने अपने घर में फांसी लगा ली, मृतक की छोटी बहन ने उसे फंदे पर लटके देखा तो परिजनों को सूचना दी, मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि टीचर ने ही उसे उकसाया और परेशान किया साथ ही कई बार रूपए भी ऐंठ लिए, जब गौरव ने रूपए देना बंद कर दिए तो टीचर ने महिला थाने में रेप की झूठी शिकायत कर डाली।

क्या है पूरा मामला

परिजनों ने महिला थाने की पुलिसकर्मियों पर भी आरोप लगाए कि उनके द्वारा केस में कार्रवाई न करने की बात को लेकर 45 हज़ार रूपए लिए, इसे परेशान होकर युवक ने फांसी लगाई है, इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता और बहन बदहवास है। बहन अपनी भाई की मौत के लिए आकांक्षा और पुलिस को जिम्मेदार ठहरती रही बोली अगर गौरव की शिकायत पुलिस ने पहले सुन ली होती तो वह आत्महत्या नहीं करता। हालांकि आकांक्षा और गौरव के बीच हुई निजी बातचीत की चैटिंग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

एडिशनल डीसीपी पूजा दुबे ने कहा परिजनों के आरोपी की जांच चल रही है महिला थाने में लगे सीसीटीवी की भी जांच होगी। किसी महिला पुलिसकर्मी की भूमिका मिली तो उस पर कार्रवाई जरूर होगी। गौरव ने शिकायत किया तो उस पर जांच क्यों नहीं हुई परिजनों ने जो भी आरोप लगाए हैं,उसकी गंभीरता से जांच चल रही हैं।

[dgv_vimeo_video id=”995798559″]

एडिशनल डीसीपी पूजा दुबे ने कहा कि काफी देर तक हुए हंगामे में पुलिस द्वारा समझने के बाद मामले में जांच और कुछ दिनों का समय दिया गया जिस पर महिला थाने से परिजन लौट गए।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”995798138″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews