Indore News : किराएदार महिला ने एसआई पर लगाए दुष्कर्म के आरोप, मामला दर्ज

महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लेने के बाद पुलिस पूरे मामले में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कार्यवाही करेगी।
indore news

Indore News : इंदौर के पुलिस रेडियो विभाग में पदस्थ एसआई के खिलाफ एरोड्रम पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीड़िता पुलिस कर्मी के मकान में किराए से रहती थी। पीड़िता ने आरोपी पुलिस कर्मी से पैसे अपने पति के इलाज के लिए उधार पैसे लिए थे। जिसका फायदा उठाकर एसआई ने डरा धमका कर कई बार संबंध बनाए थे।

क्या है पूरा मामला

इंदौर की एरोड्रम पुलिस ने एक महिला के द्वारा की गई शिकायत पर रेडियो विभाग में पदस्थ एसआई पर रेप का केस दर्ज किया है। जिसमें पीड़िता ने एसआई गोविंद शर्मा पर रेप का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2022 में वह गोविंद के मकान में किराए से रहने गई थी। जिसमें पति का ऑपरेशन करवाने के लिए एसआई गोविंद से रुपए उधार लिए थे। जिसके बाद एसआई ने महिला से जबरदस्ती की और उसे धमकाकर लगातार संबंध बनाने का दबाव बनाकर रेप करता रहा। जिसके बाद महिला से मकान खाली कर दिया और पुलिस के वरिष्ठ अफसरों से इस मामले में शिकायत की। जिसके बाद गोविंद के खिलाफ एरोड्रम पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

डीसीपी विनोद मीना ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लेने के बाद पुलिस पूरे मामले में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कार्यवाही करेगी।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”951499859″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews