Indore News : रंगदारी नहीं देने पर बदमाश ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, मामला दर्ज

indore

Indore News : इंदौर के थाना बाणगंगा के नरवल इलाके में रहने वाले पीड़ितों ने थाने पहुंचकर इलाके के बदमाश शाहरुख के खिलाफ आरोपी द्वारा की गई रंगदारी थाने पर बताई फरियादियों को सुनने के बाद थाना प्रभारी ने हुई घटना को लेकर बताया कि थाना क्षेत्र का लिस्टेड गुंडा शाहरुख ने फरियादी के घर पहुंच कर रंगदारी की रुपया मांगे वह नहीं देने पर घर में तोड़फोड़ की गुंडे द्वारा दो लोगों के घरों में रुपए मांगने और नहीं देने पर तोड़फोड़ करने की धाराओं में पुलिस बाणगंगा ने मुकदमा दर्ज किया है।

यह है मामला

कला बाई ओर राहुल ने बाणगंगा थाने पहुंचकर इलाके के हिस्ट्रीशीटर बदमाश शाहरुख के खिलाफ घर में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना बाणगंगा इलाके के नरवल पुलिया के समीप रहने वाले दोनों फरियादी ने पुलिस को बताया कि शाहरुख नामक गुंडा बीती रात घर आया था और अवैध वसूली करना चाह रहा था जिस पर हमने मना किया तो उसने हमारे घरों में तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गया।

बदमाश शाहरुख को लेकर थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व में भी बाणगंगा थाने में दो अपराध शाहरुख पर दर्ज हैं और उज्जैन में भी शाहरुख पर कई थानों में कई के दर्ज हैं थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि मुकदमा दर्ज कर लेने के बाद गंभीरता से शाहरुख की तलाश की जा रही है और उसकी लोकेशन उज्जैन आई है उम्मीद की जा सकती है कि जल्दी ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होगा।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”860670396″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews