Indore News : मौसम ने ली करवट झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

Indore News : मौसम ने ली करवट झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

Indore News : इंदौर में आज दोपहर में अचानक मौसम ने करवट ली और शहर के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हो गई। करीब 3 बजे पश्चिमी क्षेत्र से शुरू हुई बरसात ने शाम को बरसात ने पूरे शहर को तर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार रात में भी तेज बरसात की संभावना है।

बता दें कि गर्मी के मौसम में पिछले महीना कई बार मौसम बिगड़ने से अप्रैल और मई में बरसात हुई है हालांकि नौतपा के पिछले 1 सप्ताह से बहुत तेज गर्मी पड़ रही थी और पिछले 2 दिनों की गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया था। भाई नौतपा के आखिरी में शनिवार दोपहर मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।

दोपहर बाद शहर के पूर्वी क्षेत्र में बारिश हुई थी जो कुछ देर बाद हम गए और तेज धूप भी निकल आई थी लेकिन फिर अचानक मौसम बदला और शाम से पूरे शहर में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में भी शाम को अच्छी बरसात हो गई है। मौसम विभाग द्वारा रात में भी तेज बारिश की संभावना बताई जा रही है।
इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews