
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक दो पहिया वाहन के शोरूम में चोरी का मामला सामने आया है। जिसमें अज्ञात चोर गल्ले में रखें कुछ रुपए और जरूरी दस्तावेज चुरा कर फरार हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
तुकोगंज थाना प्रभारी के मुताबिक, क्षेत्र के एमजी रोड पर बजाज चेतक इलेक्ट्रिक व्हीकल का शोरूम है। जिसमें अज्ञात चोर द्वारा चोरी की गई है। शोरूम संचालक सुमित ननोरे द्वारा शिकायत दर्ज करवाई है। कि वह अपने शोरूम का ताला लगाकर अपने घर गए थे। इस दौरान कोई अज्ञात चोर द्वारा तीन सेट हटाकर अंदर घुसा और शोरूम में रखें कुछ नकदी रुपए और दो पहिया वाहन के जरूरी दस्तावेज चुरा कर लेकर गया है।
[dgv_vimeo_video id=”924616641″]
जब सीसीटीवी फुटेज देखे तो उसमें एक अज्ञात चोर शोरूम के अंदर आता हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ वैधानिक धाराओं में मामला दर्ज किया है। और उसकी तलाश की जा रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”924616393″]
