महंगे शौक पूरा करने के लिए करते थे लूट, मुख्य आरोपी सहित दो नाबालिग युवक-युवती गिरफ्तार

पुलिस ने इनके कब्जे से लुटे गए दो मोबाइल फोन और वारदात में उपयोग कि गई एक बाइक बरामद की है।
indore news

Indore News : इंदौर की लसूड़िया थाना पुलिस ने 26 दिसंबर की रात हुई मोबाइल और रुपए लूटने की वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित दो नाबालिग युवक युवती को गिरफ़्तार किया आरोपी अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम देते थे।

जोन 2 एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुआ बताया कि 26 दिसंबर की दरमियानी रात को अपने दो पहिया वाहन से एक युवक लसूड़िया थाना क्षेत्र से अपने घर जा रहा था तभी बाइक पर सवार दो युवक और एक युवती पीछे से आए और अकेले जा रहे युवक को रोककर चाकू की नोंक पर दो मोबाइल फ़ोन और नगद दो हज़ार रुपए लुट कर फरार हो गए थे। अपने साथ हुई इस वारदात की शिकायत पीड़ित युवक ने लसूड़िया थाना पुलिस को की थी जिस पर लसूड़िया थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज़ करते हुए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे तकनीकी साक्ष्यों और पीड़ित के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू की।

आरोपी गिरफ्तार

इस लूट की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी चिराग ऊर्फ जामुन और उसके अन्य सहयोगी दो नाबालिग युवक युवती को गिरफ़्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह अपने महंगे शोक पूरा करने के उद्देश्य से लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

पूछतछ में जुटी पुलिस

पुलिस ने इनके कब्जे से लुटे गए दो मोबाइल फोन और वारदात में उपयोग कि गई एक बाइक बरामद की है वही पकड़े गए मुख्य आरोपी चिराग उर्फ़ जामुन का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है वही अब लसूड़िया थाना पुलिस अब अन्य मामलों में भी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1045040918″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews