
Indore News : शहर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं इंदौर शहर के लसुड़िया थाना क्षेत्र की कॉलोनी तुलसी नगर में चोर गिरोह के चार से पांच सदस्यों ने एक सूने मकान में धावा बोला, हालाँकि चोर यहाँ से कुछ ले नहीं जा पाए लेकिन पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई, अब सीसीटीवी के आधार पर चोरी करने आए बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है।
सूने मकान में घुसे चोर, नहीं कर पाए चोरी
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि लसुड़िया थाना क्षेत्र के तुलसी नगर कॉलोनी में एक सूने मकान में चोर गिरोह के चार से पांच सदस्यों ने चोरी की वारदात करने पहुंचे लेकिन वारदात को अंजाम देने में असफल रहे लेकिन पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गया।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही तलाश
बताया जा रहा है कि जिस मकान में चोरों ने चोरी की असफल कोशिश की उस मकान में रहने वाला परिवार काफ़ी समय से मुंबई में रह रहा है फिलहाल पूरे मामले में लसुड़िया थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर गिरोह की तलाश शुरू कर दी है।
[dgv_vimeo_video id=”988867641″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

