Indore News : रोशनदान तोड़कर अंदर घुसे चोर, गल्ले में रखे करीब 12 हजार रुपए निकाले

Indore News : रोशनदान तोड़कर अंदर घुसे चोर, गल्ले में रखे करीब 12 हजार रुपए निकाले

Indore News : शराब दुकान के पिछले हिस्से में बने रोशनदान को तोड़कर चोर अंदर घुसे गल्ले में रखें ₹12000 नकद और कुछ शराब की बोतल लेकर मौके से फरार हो गए चोरी के दूसरे दिन शराब दुकान संचालक की ओर से ग्वालटोली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है पुलिस के जांच अधिकारी के अनुसार चोरों ने दुकान से सिर्फ नगद रुपए और शराब ही नहीं चुराई बल्कि डीवीआर भी ले उड़े हालांकि पुलिस बोली ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से चोरी करने वालों के बेहद नजदीक पहुंच जाने की बात मीडिया से कहीं और जल्द ही चोरी का खुलासा भी ग्वालटोली पुलिस करेगी।

यह है मामला

इंदौर पुलिस शहर के आमजन को सुरक्षा देने और उनके घर दुकान या संस्थानों में चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने का हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन अपने काम में माहिर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले इससे बाज़ कहां आते हैं। कुछ ऐसा ही चोरों ने ग्वालटोली थाना क्षेत्र के एक शराब दुकान में सेंध लगाते हुए दुकान के पिछले हिस्से में रोशनदान तोड़ा और दुकान में घुसे गल्ले से नकदी 12000 हजार और कुछ शराब की बोतलें सहित दुकान में लगा डीवीआर ले उड़े।

पुलिस ग्वालटोली ने मुकदमा दर्ज कर मामले में चोरों की तलाश शुरू की और एक बात का इत्मीनान दिलाया की चोर दुकान में लगा डीवीआर तो ले गए लेकिन आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कुछ संदिग्ध नजर में आए हैं इनके हाथ आते ही जल्द ही चोरी का खुलासा होगा
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”851291313″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews