
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से लगातार क्राइम की खबरें सामने आ रही हैं। जबकि यह शहर अपनी स्वच्छता और सफाई के लिए पहचान बनाने वाला अब क्राइम की वजह से सुर्खियों में आ रहा है। हाल ही में इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी तिरुमाला प्राइड में नकाबपोश बदमाशों ने 7 घरों को अपना निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वही यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके आधार पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
यह है पूरी घटना
बता दें कि शहर के हीरा नगर थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी तिरुमाला प्राइड में नकाब पोश बदमाशों ने उस वक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया जब कॉलोनी के रहवासी कॉलोनी में चल रहे माता पूजन में व्यस्त थे। वही नकाब पोश बदमाशों ने इसी का फायदा उठाकर 7 घरों में चोरी की घटना को अंजाम देकर घरों के ताले तोड़ कर सोने-चांदी के आभूषण सहित लाखों रुपये लेकर फरार हो गए वही चोरी की पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
[dgv_vimeo_video id=”829397600″]
[dgv_vimeo_video id=”829397859″]
[dgv_vimeo_video id=”829398136″]
जहाँ सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर नकाब पोश बदमाश घरों के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे है बहरहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नकाब पोश बदमाशो की तलाश कर रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”829397179″]
