Indore News: चोरों ने मोबाइल शॉप को बनाया निशाना, घटना CCTV में कैद, मामला दर्ज

घटना की खबर लगते हैं दुकान के मालिक ने फौरन पुलिस थाने में पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई। उसके बाद पुलिस ने टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Chori Crime Police Arrest

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर में बदमाशों का आतंक देखने को मिला है, जहां अज्ञात चोरों ने मोबाइल शॉप पर धावा बोलते हुए सैमसंग कंपनी के 40 और अन्य कंपनी की 40 मोबाइल फोन लेकर वहां से फरार हो गए। हालांकि, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं, घटना की खबर लगते हैं दुकान के मालिक ने फौरन पुलिस थाने में पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई। उसके बाद पुलिस ने टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आइए जानते हैं विस्तार से…

निरंजनपुर का मामला

दरअसल, मामला लसूडिया थाना क्षेत्र अंतर्गत निरंजनपुर स्थित पूजा टेलीकॉम शॉप का है, जहां रात का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। वहीं, फरयादी विजय भदौरिया ने इसकी शिकायत दर्ज करवाते हुए पुलिस को जानकारी दी है कि चोर सैमसंग कंपनी के मोबाइल और अन्य कंपनी के फोन चोरी कर ले गए हैं। जिसकी कीमत लाखों में है। हालांकि, सीसीटीवी कैमरे के आधार पर अज्ञात चोरों को वेरीफाई किया जा रहा है।

एडिशनल डीसीपी ने कही ये बात

वहीं, क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि थाना लसूड़िया थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल, दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में पुलिस टीम का गठन कर लिया गया है। चप्पे-चप्पे पर तलाशी अभियान भी जारी है। साथ ही यह उम्मीद जताई गई है कि जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

[dgv_vimeo_video id=”946119826″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews