
Indore News : कोतवाली थाना क्षेत्र के सियागंज इलाके में खरीदी करने आए एक परिवार को गुमराह करते हुए परिवार की कार पंचर करते हुए और कुछ रुपए नीचे फेंक कर कार में रखें नकद रुपए और जेवर लेकर अज्ञात आरोपी रफू चक्कर हो गए। घटना को लेकर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा के अनुसार एक दिन पहले से वारदात थाना बाणगंगा इलाके में भी घटित हुई है जिस पर भी पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी है।
क्या है पूरा मामला
शहर के दो अलग-अलग थानों में एक जैसी वारदात सामने आई जिसमे पहला मामला कोतवाली थाना में दर्ज हुआ वही दूसरा मामला बाणगंगा में दर्ज हुआ कोतवाली थाना क्षेत्र के सियागंज कार को पंचर करते हुए घटनाकरित की गई तो वही बाणगंगा के लवकुश इलाके में हुई घटना में फरियादी इंदौर के बाहर से आए लोगों के साथ घटनाकरित की गई बाणगंगा वाली घटना एक दिन पहले की है और फरियादी को लेकर एडिशनल डीसीपी में कहा कि उनके परिवार में शादी थी और उसी के लिए जेवर खरीदना बताया जा रहा है।
रामसनेही मिश्रा ने ये भी बताया कि घटनाएं एक जैसी है वारदात का तरीका भी सेम है जिससे प्रतीत होता है कि घटना करने वाले दो से तीन लोग है खेर दोनों थानों की खास टीमें मामलों में लगी हुई है जल्द ही आरोपियों तक पहुँचने की उम्मीद की जा सकती है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”985099613″]
