Indore News : नशे का कारोबार करने वालों की खैर नहीं, जमानतदार ढूंढे नहीं मिलेंगे

Indore News : नशे का कारोबार करने वालों की खैर नहीं, जमानतदार ढूंढे नहीं मिलेंगे

Indore News : प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा अपने एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत रेसीडेंसी कोठी पर अधिकारियों की बैठक ली जिसमे इंदौर शहर में चल रहे कई प्रस्ताव कार्यो को पारित किया गया। इस दौरान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में अहम विषयों पर अपनी बात रखते हुए कांग्रेस पार्टी को जमकर आड़े हाथ लिया।

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत एक दिवसीय दौरे पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा इंदौर पहुंचे थे उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर सर्वाधिक अवैध कालोनियों के नामांतरण जन सेवा के माध्यम से इंदौर में हुआ है जहां मध्यप्रदेश में लगभग 6 हजार अवैध कॉलोनियों को वैध बनने का सर्टिफिकेट वितरित किए गए साथ ही इंदौर में 33 हजार जाति प्रमाण पत्र के अलावा इंदौर जिले में डाइविंग लाइसेंस 4735 व किसान क्रेडिट कार्ड 20 हजार ओर मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत जिले के 30 बच्चों को इलाज का लाभ दिया गया है।

गृहमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस की बैठक में यह तय किया गया है कि जो ड्रग पेडलर होते हैं उन ड्रग पेडलरों की जमानत जो भी व्यक्ति देगा उस व्यक्ति का नाम बोर्ड पर लिखकर मोहल्ले में उनके मोहल्ले में टांग दिया जाएगा जिसका पहला चरण इंदौर से प्रारंभ किया जाएगा। इसके बाद उनके नाम और दूसरा व्यक्ति का नाम दूसरे चरण में बोर्ड पर लिखकर टांगने की प्रकिया प्रारंभ किया जाएगी, जिसका निर्णय आज की जिला समिति की बैठक में लिया गया। वही बैठक में जिला निर्णय समिति द्वारा इंदौर के राजेन्द्र नगर में ऑडिटोरियम निर्माणाधीन है जो इंदौर विकास प्राधिकरण का प्रस्ताव था जिसको स्वर कोकिला लता मंगेशकर के नाम से ऑडिटोरियम जाना जाएगा इस विषय पर भी बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ।

[dgv_vimeo_video id=”829933708″]

वही भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के प्रस्ताव पर भी बैठक में सहमति बनी जहां अब नन्दा नगर स्थित नवीन महाविद्यालय का नाम मां कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय इंदौर के नाम से करने पर सहमति बनी। फूटी कोठी निर्मित होने वाले फ्लाईओवर जो इंदौर विकास प्राधिकरण का प्रस्ताव है उसे अब संत श्री सेवालाल के नाम से जाना जाएगा यह तीन प्रस्ताव आज आमजन से जुड़े जिला समिति के तहत बैठक में पारित किए गए हैं। अवैध कॉलोनियों का वैध करने को लेकर गृह मंत्री ने कहा कि इंदौर में 100 कालोनियों को वैध करने का सर्टिफिकेट बुधवार को दिया गया है और 196 कॉलोनियां आने वाली प्रक्रिया में रखी गई है जो जल्द ही वैधता की ओर बढ़ेगी। साथ ही 25 से 31 मई तक इंदौर में होने जा रहे इंदौर गौरव दिवस को लेकर कहा कि माँ देवी अहिल्या की जन्म दिन तक प्रतिदिन इन 7 दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इन विषयों पर आज महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर हरी झंडी दी गई है।

[dgv_vimeo_video id=”829934158″]

वहीं अवैध कॉलोनी के वैध करने की केवल घोषणा प्रदेश सरकार कर रही है जिस पर गृह मंत्री ने कहा कि ऐसा कोई विशेष ध्यान में आता है कि जिसका भाजपा सरकार के कामों के दिग्विजय सिंह की तारीख की है लेकिन इसके बावजूद भी हम 20 साल से उनसे ज्यादा वोट लेकर आ रहे हैं अब दिग्विजय सिंह के माने या जनता के माने आप बताइए नए संसद भवन के लोकार्पण को लेकर कांग्रेस के पार्टी ने बहिष्कार करने पर गृहमंत्री ने कहा कि कोई भी अच्छा काम हो तो विपक्ष बहिष्कार करेगा और आलोचना करेगा।

[dgv_vimeo_video id=”829934459″]

स्वस्थ लोकतंत्र हम उसे मानते हैं कि वह आलोचना गुण दोष के आधार पर हो लेकिन आलोचना छपने के लिए की जाए जैसा आपने दिग्विजय सिंह का जिक्र किया उनके क्या कहने वही इंदौर के थाना रावजी बाजार क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हिंदू संगठन को लेकर पर्चे बांटने को लेकर गृह मंत्री ने कहा कि ऐसा एक मामला मेरे संज्ञान में आया है जिस पर 153 के तहत प्रकरण दर्ज कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं वही कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आरबीआई द्वारा सरकुलेशन के लिए 2000 के नोट को वापस लेने के मामले पर कहा था कि यदि सरकार को 2000 का नोट वापस लेना था तो इसे चलन में क्यों लाया गया इस पर गृहमंत्री ने अपने ही अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि यह तो वह बात हो गई कि आदमी पैदा भी हो और मरे भी ना ऐसा नहीं हो सकता है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”829934673″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews