Indore News : छात्रा से हुई लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

Indore News : छात्रा से हुई लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पिछले दिनों एक छात्रा एक प्राइवेट कंपनी में से इंटरव्यू देकर लौट रही थी उसी दौरान बाइक पर आए बदमाशों ने छात्र के हाथ से मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

बता दें कि मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के प्रकाश पेट्रोल पंप के सामने का है जहां एक छात्र कंपनी में इंटरव्यू देकर वापस लौट रही थी तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसके हाथ से मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए थे और यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है वहीं से पांच मोबाइल भी बरामद किए हैं पुलिस तीनों बदमाशों से अन्य मामलों में पूछताछ करने में जुटी है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”843163861″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews